नियाग्रा नदी पर स्थित इस अद्भुत जल प्रपात को देखते समय कई सारे अहसास एक साथ पैदा होते हैं। खूबसूरती के लिहाज से देखें तो यह अतुलनीय है। झरने या प्रपात वैसे भी आकर्षक होते हैं, उसपर फिर कोई धरती के नक्शे पर इस तरह से उकेरा गया हो, जैसे कि नियाग्रा तो कहने ही क्या। इससे गिरने वाली अथाह जलराशि इसकी विशालता का अंदाजा दे सकती है। लेकिन प्रपात की चौडाई, गति और नीचे गिरते पानी का शोर देखें-सुनें तो कहीं न कहीं मन में डर भी पैदा होता है। हालांकि कितनी जोरदार बात है कि इसी डर से पारे पाने का इंसानी जज्बा उसे चुनौती के रूप में लेता है और लगभग दो सौ सालों से कई जुनूनी इंसान इस प्रपात की ताकत का रह-रहकर मुकाबला करते रहे हैं। उसके नजदीक, और नजदीक जाने की चाह रोमांचप्रेमियों को प्रेरित करती रही है। नियाग्रा फॉल्स अमेरिका के न्यूयार्क और कनाडा के ओंटारियो सूबों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बहने वाली नियाग्रा नदी पर स्थित हैं। यह न्यूयार्क में बफेलो से 27 और ओंटारियो में टोरंटो से 110 किलोमीटर दूर है। दोनों ही देशों में नियाग्रा फाल्स नाम से शहर भी हैं जो प्रपात के दोनों और स्थित है। लिहाजा जल प्रपात का एक हिस्सा कनाडा और दूसरा अमेरिका में आता है। इन दोनों प्रपातों के बीच एक जमीन का टुकडा है जिसे गोट (बकरी) आईलैंड कहा जाता है। अमेरिकी जल प्रपात खुद भी दो हिस्सों में है। यूं तो उसे, अमेरिकन फॉल्स कहा जाता है लेकिन गोट आईलैंड की तरफ ब्राइडल वेल (अपनी भाषा में कहें तो दुल्हन का घूंघट) नाम का एक छोटा सा प्रपात और है। अमेरिकन फॉल्स और ब्राइडल वेल फॉल्स के बीच भी जमीन का टुकडा है जिसे लुना आईलैंड कहा जाता है। यानी अगर क्रम से देखा जाए तो अमेरिकन फॉल्स के बाद लुना आईलैंड, फिर ब्राइडल वेल फॉल्स, फिर गोट आईलैंड और उसके बाद प्रपात का कनाडा का हिस्सा आ जाता है। इसे होर्सशू फॉल्स कहा जाता है क्योंकि उसकी शक्ल घोडे की नाल जैसी है।अथाह जलराशि नियाग्रा फॉल्स के नामपर होर्सशू फॉल्स की ही खूबसूरती, भव्यता और विशालता का मुख्य आकर्षण है। नियाग्रा नदी का 85 फीसदी हिस्सा इसी प्रपात में गिरता है। हालांकि सैलानियों को लुभाने के लिए दोनों ही देश अपने-अपने हिस्से को ज्यादा खूबसूरत बताने में लगे रहते हैं। अमेरिकी तरफ से होर्सशू फॉल्स की भव्यता का पूरा अंदाजा नहीं लगता लेकिन कनाडा की तरफ से होर्सशू के अलावा अमेरिकन फॉल्स का भी शानदार नजारा दिखता है क्योंकि कनाडा का इलाका प्रपात के ठीक सामने है और अमेरिकी हिस्सा बगल में। लेकिन वहीं सच यह भी है कि आप किसी भी तरफ से देखें, नियाग्रा से चमत्कृत हुए बिना नहीं रहेंगे। कहा जाता है कि हिमयुग की समाप्ति के बाद जब ग्लेशियर पिघले, विशालकाय झीलें बनीं तो उन झीलों के पानी ने अटलांटिक महासागर में जाने के लिए नियाग्रा का रास्ता चुना। ये प्रपात उसी की परिणति हैं। नियाग्रा जलप्रपात की ऊंचाई (होर्सशू की 173 फुट और अमेरिकन फॉल्स की सौ फुट) कोई बहुत ज्यादा नहीं है, हकीकत यह है कि दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात उससे 15 गुना से भी ज्यादा ऊंचा है। लेकिन उसकी चौडाई (होर्सशू की 2600 फुट) और उससे गिरने वाली जलराशि शानदार है (हालांकि यह दुनिया का सबसे चौडा फॉल्स भी नहीं)। यह निर्विवाद रूप से दुनिया का सबसे आकर्षक प्रपात है। हर मिनट इस प्रपात से 3.5 करोड गैलन पानी गिरता है। इसमें से आधा बिजली बनाने में इस्तेमाल आ जाता है। इसीलिए इसे दुनिया में पनबिजली का अकेला सबसे बडा स्त्रोत माना जाता है।

हनीमून कैपिटल नियाग्रा दुनिया के सबसे बडे सैलानी आकर्षणों में से तो एक है ही, यह तक कहा जाता है कि पर्यटन की आधुनिक अवधारणा देने में भी उसका खासा योगदान रहा। 19वीं सदी के मध्य से ही सैलानी यहां उमडते रहे हैं। इसे नवविवाहितों की पसंद के चलते हनीमून कैपिटल ऑफ वर्ल्ड भी कहा जाता है। कहा जाता है कि सबसे पहले नैपोलियन के भाई जेरोम बोनापार्ट और उनकी पत्नी (जो एरोन बर्र की बेटी थी) ने 1803 में यहां हनीमून मनाया था। नियाग्रा यूएसए का मानना है कि हर साल पचास हजार लोग यहां हनीमून मनाने पहुंचते हैं। इस आकर्षण के ही बूते इसके आसपास वैक्स म्यूजियम, एम्यूजमैंट पार्क और अन्य कई चीजें सैलानियों को लुभाने के लिए जुट गई हैं। अमेरिकी तरफ ओल्ड फोर्ट नियाग्रा में इतिहास की कई झलक दिख जाएंगी तो नियाग्रा यूएसए ने रोमांच प्रेमियों के लिए नियाग्रा नदी में छलांग लगाने, जेट बोट से प्रपात के नजदीक जाने और हेलीकॉप्टर से फॉल्स का आकाशीय नजारा लेने की सहूलियतें भी जुटा रखी हैं। नियाग्रा इलाके में कई पार्क व द्वीप हैं। इसलिए यह डाइविंग के अलावा पक्षियों को देखने और मछलियों को पकडने के लिए भी जाना जाता है। नवविवाहितों के लिए यहां के छोटे-छोटे शांत कस्बे, रोमांच के मौके, बहुतेरे हैं। यहां कई गेनिंग सेंटर हैं तो सुरा के शौकीनों के लिए इस इलाके में 12 खास वाइनरीज हैं।
जाने का मौसम नियाग्रा जाने का सबसे शानदार मौका गर्मियों में है, जब वो अपने पूरे प्रवाह पर होता है। यूं तो सर्दियों में भी इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है क्योंकि इस इलाके में जमकर बर्फ गिरती है। जितनी जलराशि इस प्रपात से गिरती है, उसका नजारा हिमपात में कैसा होता होगा, कल्पना की जा सकती है। कहा जाता है कि 1848 में समूची जलराशि जम गई थी। हालांकि उस समय भी एक-दो धाराएं गिर रही थीं, लेकिन नदी का पाट पूरी तरह जम गया था (थोडा पानी बर्फ के नीचे से बह रहा था), जिसपर लोग टहल रहे थे। 1911 में फिर इसके जमने की बात कही जाती है लेकिन ऐसा था नहीं। आम तौर पर दिसंबर-फरवरी में सर्दी के चरम पर यहां काफी बर्फ होती है और उसकी खूबसूरती अलग होती है। लेकिन जाहिर है कि जब हम किसी जल प्रपात की बात कर रहे हैं तो मजा उसके जमने से ज्यादा उसके बहने में है और उसके बहने का मौसम अप्रैल-मई से शुरू हो जाता है। केवल अलग-अलग मौसम ही नहीं, बल्कि नियाग्रा को दिन-रात में देखने का भी अलग-अलग मजा है। दिन में चटख खिली धूप में तो रात में प्रपात की धाराओं पर नाचती रंग-बिरंगी रोशनियों में। नियाग्रा में दोनों तरफ होटलों की भरमार है। कई होटल ऐसे भी मिल जाएंगे जिनके कमरों की खिडकियों से आप फॉल्स को देख सकते हैं। नियाग्रा फॉल्स के नजदीक ही बफेलो में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा भी है।
मैड ऑफ द मिस्ट नियाग्रा को नजदीक से देखने और महसूस करने का यही नाम है। यह एक बडी नौका है जो सैलानियों को प्रपात के नजदीक ले जाती है। नियाग्रा नदी के शांत पानी में रेनबो ब्रिज के नजदीक से यह यात्रा अमेरिकी व कनाडियाई, दोनों छोरों से शुरू होती है। सैलानियों को अमेरिकन व ब्राइडल फॉल्स के सामने से ले जाते हुए यह नौका नियाग्रा के मुख्य होर्सशू फॉल्स में उस स्थान तक ले जाती है जहां गिरते पानी की धार की तेजी से धुंध सी छा जाती है। आप पानी की बौछारों तक को महसूस कर सकते हैं क्योंकि वे पलक झपकते आपको भिगो डालती हैं। इस रोमांचक अहसास के बाद नौका फिर शुरुआती स्थान पर लाकर छोड देती है। स्टीम इंजन से चलने वाली यह दोमंजिला फेरी 1848 में नदी के दोनों और लोगों को लाने-ले जाने के लिए शुरू हुई थी। लेकिन नदी पर पुल बन जाने के बाद नाव का यह धंधा खत्म हो गया। लिहाजा 1854 में मूल नौका की जगह नई लग्जरी नाव लेकर सैलानियों को प्रपात के नजदीक ले जाने का आकर्षण शुरू हुआ। आज नियाग्रा जाने वाला हर सैलानी इसे अनुभव करना चाहता है। नौकाएं तीन-चार हैं लेकिन सबका नाम एक ही है। कई नामी-गिरामी लोग इसका आनंद उठा चुके हैं। दोनों तरफ नीचे डॉक पर जाने के लिए एलीवेटर लगे हैं। इस अनूठी सैर का किराया 13.50 से 14.50 डॉलर है। बच्चों का किराया लगभग आधा है। यह नौका सामान्यतया अप्रैल से अक्टूबर तक चलती है। सवेरे 9.45 बजे से शाम पौने पांच बजे तक हर 15 मिनट में। लेकिन गर्मियों में जून से सितंबर तक इसका समय सवेरे 9 बजे से शाम पौने आठ बजे तक रहता है। आपको बतला दें कि नौका में बैठते समय आपको अपने बदन को भीगने से बचाने के लिए बरसाती दी जाती है।
Niagara river water, the wonderful view of the waterfall while many are born with a feeling. See terms of beauty, it's incredible. Waterfall or a stream as it is attractive, then it's a land like this on the map is Ukera, such as what to say then niagara. This fall the idea of immeasurable magnitude Jlrashi it can. But the width of the waterfall, speed and noise of water falling down see - listen to the fear in the mind somewhere is born. However, that fear is so strong from Pare to challenge him as a human Jjba takes about two hundred years and many of the cataract the power of passionate living person - faces are staying. Near him, and wanted to get closer to Romancpremion has been inspired. Niagara falls Ontario Canada, U.S. and New York Subon on the international border between the sisters are at the niagara river. The Buffalo in New York and Ontario in Toronto from 27 to 110 kilometers far. Fals both countries in the name of niagara city and two of the waterfall is located. So a part of the waterfall the water in the U.S., Canada and the other comes. Between these two Prpaton an outing that piece of land (goat) is called Island. American Water also waterfall is in two parts. Un her, but outing is called the American Falls on the Island of Bridal well (in my language to say the bride's veil) and the name is a small waterfall. American Falls, Bridal and falls well between the piece of land which is called Luna Island. That in order to be seen if it falls after the American Luna Island, well then, Bridal Falls, the waterfall of the outing Island and then gets a part of Canada. It is said Horssu falls because his face is like the cord of the horse.
Niagara falls Jlrashi unfathomable Nampr Horssu falls of the beauty, grandeur and vastness of the main attraction. 85 per cent of the niagara river falls in the same waterfall. However, to attract tourists both his country - to tell your part feel more beautiful live. U.S. Horssu from the grandeur of the falls but do not think the whole idea of Canada on behalf of the American Falls in addition to Horssu also looks spectacular sight because right in front of the waterfall area of Canada and the U.S. in the next part. But the truth is that there is any way that you see, will not be without Cmtkrit from niagara. It is said that after the end of the glacier Himayug Pigle, they became giant lakes the lakes of water in the Atlantic Ocean to go to niagara chose. This conclusion is the same waterfall. Height of niagara waterfall (Horssu of 173 feet and one hundred feet of the American Falls) is not very much, the reality is that the highest waterfall in the world 15 times more than it is tall. But his width (Horssu of 2600 ft) and the pull-Jlrashi is amazing (though most of the world falls Chauda not). As the undisputed world's most attractive waterfall. Every minute of this waterfall falls from 3.5 million gallon water. Half of it gets used to create electricity. That's why it alone in the world largest source of hydroelectric power is considered.
Honeymoon Capital of the world niagara of the biggest tourist attractions in one, it is said that to the modern concept of tourism contributed enough to her. From the mid 19th century tourist Umdte are here. It's like the Nvviwahiton Honeymoon Capital of the World is also called. It is said that the first brother Jerom Napolian of Bonaparte and his wife (who was the daughter of Aaron barr) the honeymoon here in 1803 was celebrated. Niagara that the USA every year, reaching fifty thousand people are celebrating the honeymoon here. Attraction of its own around the Wax Museum, Amugmant Park and many other things to attract tourists have been united. American history at the old fort niagara will see a glimpse of the many adventure fans to the USA niagara niagara river to jump, jet boat and helicopter from the waterfall near the falls from the sky to view Shuliyten also have to mobilize. Niagara area and the island's many parks. So in addition to the diving birds and see the fish is also known for the catch. Nvviwahiton for the small - a small quiet town, the thrill of the moment, many are. There are many non Gening Center for the Sukinon in this area are 12 special Wainrij.
To be the most glorious weather niagara chance in the summer, when he is at full flow. Un its beauty, then in the winter because the area is worth seeing in Jmkr snow falls. The waterfall falls from the Jlrashi, his view of how it will snow, can be imagined. It is said that in 1848 was frozen whole Jlrashi. At that time, even though one - two streams were falling, but the span of the river was completely frozen (some water was flowing from under the snow), which people were walking. Then in 1911 it is said to Jmne But it was not. Usually in December - in February at the peak of winter snow is here and its very beauty is different. But obviously when we are talking about water waterfall so much fun with her sisters Jmne her and her sisters is in season from April to May is starting. Just different - different not only weather, but the niagara day - at night to look different - different is fun. Kili in the sun during the day then at night Ctk waterfall on the dance sections of color - in Birngi Roshnion. Niagara on both sides of the hotel is full. Many hotels will also get a room Kidkion from which you can see the falls. Niagara falls, near the international airport is in Buffalo.
Mad of the Mist niagara closely to see and to feel the same name. It's a big boat that takes tourists to the waterfall is near. Niagara river in the calm water near the rainbow bridge the U.S. and Canadian Tour, begins with two Coron. Bridal Falls and the American tourists in front of the boat carrying the niagara falls in the main Horssu to take the place where the edge of the rapidly falling water mist is a trail. Of water until you feel Buchharon because they can put the blink of an eye you are soaked. Then this exciting feeling after the initial position by bringing the boat is leaving. The steam engine-driven Domnjila both the ferry and the river in 1848 to bring people - began to take. But on the river after the bridge became a boat of this business is over. So in 1854 the place of the original boat with new boat Lgjri to take tourists to the waterfall near the beginning of the attraction. Niagara today to every tourist wants to experience it. Three boats - but all four have the same name. Many well-known - Girami have people enjoy it. On both sides to go below the dock on the elevator are. This unique trip fare is $ 13.50 from 14.50. Rent is about half of the children. The boat usually runs from April to October. Pune in the evening at 9:45 the morning until five o'clock every 15 minutes. But in the summer time from June until September this morning at 9 o'clock in the evening lasts for eight Pune. Told that the boat you sit in your body time to get wet from rain is given in order to save

0 comments:
Post a Comment